
छपरा। जिले के मांझी थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कॉलेज से मार्कशीट लेकर घर लौट रही एक छात्रा के साथ लिफ्ट देने के बहाने एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक की पहचान पीड़िता के ही गांव के शुभम कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा कॉलेज से अपने घर लौट रही थी, तभी शुभम ने उसे यह कहकर बाइक पर बैठा लिया कि वह उसे घर तक छोड़ देगा। परंतु युवक उसे रास्ते में एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती की। इस संबंध में पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर मांझी थाना कांड सं0- 152/25, दिनांक-03.05.25, धारा- 115(2)/126 (2)/118(1)/69/351 बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभकिया गया।
नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ बलात्कार
दर्ज प्राथमिकी में यह कहा गया है कि आरोपी युवक ने नन्दलाल सिंह कॉलेज के समीप ऑटो की प्रतीक्षा में खड़ी युवती को घर पहुंचाने का झांसा देकर पहले उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया तथा उसे घर पहुंचाने के बजाय रसूलपुर स्थित एक होटल में ले जाकर पहले उसे नशीला पेय पिलाया तथा बाद में उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद युवती को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल जाँच हेतु छपरा भेज दिया गया है।
व्हाट्सप्प पर पहले हुई थी चैटिंग
पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।
हालांकि सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवती का प्रेमी है, कॉलेज जाने से पहले दोनों ने वाट्सएप के माध्यम से चैटिंग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन
बिहारJune 15, 2026ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
छपराJune 15, 2026छपरा की बेटी दिव्यांशी ने रचा इतिहास, भारतीय वायुसेना में बनी अधिकारी



