ट्रेन के महिला कोच में सफर कर रहें 283 यात्रियों को रेलवे ने पकड़ा, महिला सुरक्षा के प्रति अभियान

छपरा। मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल (RPF), वाराणसी द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा, अवैध सामग्री की तस्करी रोकने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा विशेष रूप से महिला यात्रियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में, महिला यात्रियों की सुरक्षा हेतु 18 अप्रैल 2025 से 24 अप्रैल 2025 तक वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे कुल 283 यात्रियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही, स्टेशनों पर कुल 177 अवेयरनेस कैंपेन आयोजित कर यात्रियों को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
महिला यात्रियों की मदद के लिए “मेरी सहेली” टीम की सक्रिय
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा महिला यात्रियों की मदद के लिए “मेरी सहेली” टीम की सक्रियता भी उल्लेखनीय रही। जनवरी 2025 से मार्च 2025 के बीच, वाराणसी मंडल में कुल 235 ट्रेनों में यात्रा कर रही 12,302 अकेली महिला यात्रियों को मेरी सहेली टीम द्वारा अटेंड कर उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचने में सहायता प्रदान की गई।
महिला सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाने के लिए प्रयागराज रामबाग, बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बेल्थरा रोड एवं सिवान समेत 11 प्रमुख स्टेशनों पर 440 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रसव पीड़ित गर्भवती महिलाओं की सहायता
महिला सुरक्षा कर्मी न सिर्फ सतर्कता से ड्यूटी निभा रही हैं, बल्कि प्रसव पीड़ित गर्भवती महिलाओं की सहायता करने और परिवार से बिछड़ी बच्चियों को सुरक्षित वापस मिलाने जैसे मानवीय कार्यों में भी अपनी भूमिका बखूबी निभा रही हैं।
रेलवे सुरक्षा बल में महिला कर्मी आज सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल बन चुकी हैं और यात्रियों की सुरक्षा तथा भलाई में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर



