छपरा
छपरा की बेटियों ने रचा इतिहास: खेलो इंडिया में सेपक टाकरा के लिए निधि और हीना का चयन

छपरा: एक बार फिर सारण की बेटियों ने जिले का नाम रोशन किया है। भागवत विद्यापीठ स्कूल, छपरा की आठवीं कक्षा की छात्राएं निधि तिवारी और हीना खान का चयन आगामी खेलो इंडिया सेपक टाकरा प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
यह प्रतिष्ठित खेल महा-समागम 4 मई से 15 मई तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। दोनों छात्राओं के माता-पिता ने चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसके लिए कोच तरुण कुमार सिंह को श्रेय दिया।
परिवार के सदस्यों डॉली तिवारी, हृषिकेश तिवारी, अनवरी खातून और अरमान खान ने भी अपनी प्रसन्नता जाहिर की है। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और प्रबंधन समिति ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



