सारण में 22 मई को होगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, सभी रोगों के विशेषज्ञ जुटेंगे

छपरा 22 मई काे गड़खा प्रखंड के मीरपुर जुअारा गांव में पूर्व प्राचार्य श्री राजबंशी सिंह के आवास पर स्व. विभा सिंह के 26 वें पुण्यतिथि के अवसर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें छपरा जिले के प्रसिद्ध चिकित्स आयेंगे। संजीवनी नर्सिंग होम के डायरेक्टर सह फिजिशियन व कन्ट्रक्टिक सर्जन डॉ. अनिल कुमार, मधुमेह रोग विशेषज्ञ सह फिजिशियन डॉ. ओंकार नाथ,होम्योपैथ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार शर्मा, एयर फोर्स के टॉप टेन चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. बीएनपी सिंह, डॉ. अभय कुमार सिंह समेत गाइनो के चिकित्सक मरीजों को देखेंगे।
इसके अलावें गड़खा के महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सराय बॉक्स के चिकित्सक डॉक्टर प्रभु यादव आंख जांच करेंगे। शिविर में हर कोई हिस्सा ले सकता है और मुफ्त में इलाज भी करा सकते है। इसके अलावें चिकित्सकों के परामर्श पर जांच कराई जायेगी। फ्री में शुगर,बीपी,ब्लड आदि की सैंपल जांच की जायेगी। यह शिवर सुबह आठ बजे से शुरु हो जायेगा। शिविर में मरीजों को मुफ्त में परामर्श भी दिया जायेगा। साथ ही जरुरतमंदों को मुफ्त में दवा भी दी जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल



