छपरा में होलिका दहन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 5 घायल, DM-SP पहुंचे

छपरा: शहर के नगर थाना अंतर्गत छोटा तेलपा में होलिका दहन के लिए बिना सहमति के लकड़ी लेने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ कुमार आशीष, सदर SDPO, SDO ने घटनास्थल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की। प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी अप्रिय स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा है।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त
क्राइमMay 27, 2026सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए



