शिशुओं को नया जीवनदान देने में देवरक्षित न्यूबार्न एंड चाइल्ड केयर की भूमिका महत्वपूर्ण
छपरा: छपरा शहर के नगरपालिका चौक स्थित देव रक्षित न्यूबार्न एंड चाइल्ड केयर ने शनिवार को अपने प्रथम स्थापना दिवस का आयोजन धूमधाम से किया। इस विशेष अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. रितेश कुमार रवि ने केक काटकर समारोह की शुरुआत की।
डॉ. रितेश कुमार रवि ने इस अवसर पर बताया कि आज उनके संस्थान को सेवा प्रदान करते हुए एक वर्ष पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि देव रक्षित न्यूबार्न एंड चाइल्ड केयर ने न केवल चिकित्सकीय सेवा में उत्कृष्टता हासिल की है, बल्कि समाज सेवा में भी अपना योगदान दिया है। समय-समय पर जिला के विभिन्न प्रखंडों में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें गरीब और असहाय बच्चों को मुफ्त दवा, परामर्श और जांच की सुविधा प्रदान की गई।
संस्थान की संचालिका, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इशिका सिन्हा के नेतृत्व में उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सकीय सेवाएं दी जा रही हैं। संस्थान का मुख्य उद्देश्य लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना और बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की उत्कृष्ट सेवाओं और उसके योगदान की सराहना की गई और इस तरह की पहल को और बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. रितेश कुमार रवि, आनंद कुमार यादव, सनोज कुमार यादव, बिट्टू जी, शैलेश, किरण, प्रियांशु, गुडिया, साजेया परबिन, साजन, राजकुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



