
छपरा। लोकनायक जेपी के गांव सिताब दियारा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से कुछ ही घण्टे पहले माँझी के जयप्रभा सेतु स्थित चेकपोस्ट से माँझी थाना पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने शराब जांच के क्रम में लोडेड कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गिरफ्तार युवक के साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक झांसा देकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक रिविलगज थाना क्षेत्र के गरीबा टोला निवासी महेश यादव का पुत्र निराला कुमार बताया जाता है। पुलिस गिरफ्तार अपराधकर्मी से पूछताछ कर रही हैं। साथ ही उसका अपराधिक इतिहास खंगाल रही हैं। माँझी थाना पुलिस फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन अन्य शराब तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है। सिताब दियारा के गरीबा टोला के युवक की कट्टे के साथ हुई गिरफ्तारी तथा फरार युवक के मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस तथा सीआईडी की टीम ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर और अधिक चौकसी बढ़ा दी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट







