छपरा शहर में No Parking के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 67 वाहनों से 1.36 लाख का जुर्माना

छपरा। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर पुलिस के द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। सारण जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत यातायात थाना छपरा द्वारा छपरा शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में बिना हेलमेट, लाइसेंस, सीट बेल्ट, नो पार्किंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 67 वाहनों से कुल 1,36,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
सारण पुलिस ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नियमों का पालन करने से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और दुर्घटनाओं की संख्या कम होगी।
सारण पुलिस का उद्देश्य है कि सभी लोग यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक हों और किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने







