विश्व मलेरिया दिवस: किसी आयु वर्ग के लोग मलेरिया से हो सकते हैं पीड़ित -बचाव के लिए चलेगा जागरूकता कार्यक्रम
• मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का करें प्रयोग
• घर के आसापस बहने वाली नाले की साफ-सफाई जरूरी
छपरा,24 अप्रैल। मंगलवार 25 अप्रैल को जिलेभर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाएगा। लोगों को मलेरिया से बचाव सहित इसके कारण, लक्षण एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही सामुदायिक स्तर पर लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिसके सफल संचालन सुनिश्चित कराने को लेकर अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम) ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके सफल संचालन के लिए जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने पदाधिकारी और कर्मियों के सहयोग से मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें।
किसी आयु वर्ग के लोग मलेरिया से हो सकते हैं पीड़ित :
डीएमओ डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मलेरिया प्लाजमोडियम नामक परजीवी से संक्रमित मादा एनोफिलिज मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया एक प्रकार का बुखार है, जो किसी भी आयु वर्ग के के लोगों को हो सकता है। इसमें कंपकंपी के साथ 103 से लेकर 105 डिग्री तक बुखार होता है। कुछ घंटों के बाद पसीने के साथ बुखार उतर जाता है, लेकिन बुखार आते-जाते रहता । फेलसीपेरम मलेरिया (दिमागी मलेरिया) की अवस्था में तेज बुखार होता है। खून की कमी हो जाती है। बुखार दिमाग पर चढ़ जाता है। फेफड़े में सूजन हो जाती है। पीलिया एवं गुर्दे की खराबी फेलसीपेरम मलेरिया की मुख्य पहचान है।
मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का करें प्रयोग :
मलेरिया से बचाव के लिए पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े का अधिक उपयोग करें। सोने के दौरान निश्चित रूप से मच्छरदानी लगाएं। इस बात का दिन में सोने के दौरान ख्याल रखें। इसके अलावा घर के आसपास जलजमाव वाली जगहों को मिट्टी से भर दें एवं किसी भी कीमत पर जलजमाव नहीं होने दें। जलजमाव वाले स्थान पर केरोसिन तेल या डीजल डालें। घर के आसापस बहने वाली नाले की साफ-सफाई करते रहें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 17, 2026Railway Updateप्रवासियों के लिए रेलवे का तोहफा: छपरा से उधना के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 17, 2026छपरासारण के अभिजीत कुमार ने रेलवे में हासिल किया बड़ा मुकाम, मध्य रेलवे में बने सहायक मंडल अभियंता
- November 17, 2026छपराछपरा-दाउदपुर रेलखंड पर आधी रात को पहुंचे DRM, यात्री सुविधाओं से रेल संरक्षा तक की पड़ताल
- November 17, 2026बिहारबिहार की समृद्धि और शानदार कनेक्टिविटी का नया अध्याय नीतीश सेतु



