Railway News: महाकुंभ मेला के लिए मालदा टाउन से झुंसी स्टेशन तक चलेगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

प्रयागराज : रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ मेला में आने-जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु मालदा टाउन से झूसी के मध्य 03 जोड़ी कुम्भ मेला विशेष गाड़ियों का संचलन में किया जायेगा।
झूसी-मालदा टाउन कुम्भ मेला विशेष गाड़ी
– 03417 मालदा टाउन-झूसी कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 16 एवं 23 फरवरी,2025 को मालदा टाउन से तथा 03418 झूसी-मालदा टाउन कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 17 एवं 24 फरवरी,2025 को झूसी से चलाई जायेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 04, साधारण द्वितीय श्रेणी के 07 तथा जी.एस.एल.आर.डी. के 02 कोच सहित कुल 14 कोच लगाये जायेंगे।
24 कोच लगाये जायेंगे
– 03429 मालदा टाउन-झूसी कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 17 एवं 24 फरवरी,2025 को मालदा टाउन से तथा 03430 झूसी-मालदा टाउन कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 18 एवं 25 फरवरी,2025 को झूसी से चलाई जायेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 11, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06 तथा जी.एस.एल.आर.डी. के 02 कोच सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।
– 03411 मालदा टाउन-झूसी कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 18 फरवरी,2025 को मालदा टाउन से तथा 03412 झूसी-मालदा टाउन कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 19 फरवरी,2025 को झूसी से चलाई जायेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 09, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03 तथा जी.एस.एल.आर.डी. के 02 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।
इन मार्गो से होकर चलेगी
03417, 03429 तथा 03411 मालदा टाउन-झूसी कुम्भ मेला विशेष गाड़ियाँ मालदा टाउन से 20.45 बजे प्रस्थान कर न्यू फरक्का से 21.17 बजे, बड़हरवा से 21.47 बजे, साहिबगंज से 22.36 बजे, कहलगांव से 23.15 बजे, दूसरे दिन भागलपुर से 00.12 बजे, सुलतानगंज से 00.36 बजे, जमालपुर से 01.17 बजे, अभयपुर से 01.50 बजे, किऊल से 03.45 बजे, मोकामा से 05.32 बजे, बाढ़ से 06.07 बजे, बख्तियारपुर से 06.32 बजे, राजेन्द्रनगर से 07.37 बजे, पटना से 08.00 बजे, दानापुर से 08.32 बजे, आरा से 09.20 बजे, बक्सर से 10.22 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं0 से 12.30 बजे, वाराणसी से 13.50 बजे तथा बनारस से 14.10 बजे छूटकर झूसी 17.15 बजे पहुंचेगी।
यहां देखिये समय सारणी
वापसी यात्रा में 03418, 03430 तथा 03412 झूसी मालदा टाउन कुम्भ मेला विशेष गाड़ियाँ झूसी से 19.15 बजे प्रस्थान कर बनारस से 21.45 बजे, वाराणसी से 22.10 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं0 से 23.25 बजे, दूसरे दिन बक्सर से 00.27 बजे, आरा से 01.22 बजे, दानापुर से 02.02 बजे, पटना से 02.30 बजे, राजेन्द्र नगर से 02.42 बजे, बख्तियारपुर से 03.22 बजे, बाढ़ से 03.40 बजे, मोकामा से 04.02 बजे, किऊल से 06.05 बजे, अभयपुर से 06.28 बजे, जमालपुर से 07.20 बजे, सुल्तानगंज से 08.25 बजे, भागलपुर से 09.35 बजे, कहलगांव से 10.05 बजे, साहिबगंज से 11.14 बजे, बड़हरवा से 12.42 बजे तथा न्यू फरक्का से 13.07 बजे छूटकर मालदा टाउन 14.30 बजे पहुंचेगी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







