छपरा के सुप्रसीद्ध AND पब्लिक स्कूल में निकली शिक्षकों के लिए भर्ती, जल्द करें आवेदन

छपरा। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहतें है और आपकी रूचि बच्चों को पढ़ाने की है तो आपके लिए लिए सुनहरा मौका है। छपरा शहर के सुप्रसिद्ध आचार्य नारेंद्र देव पब्लिक स्कूल (AND) में शिक्षकों के लिए भर्ती निकाली गयी है। शहर के भिखारी ठाकुर चौक स्थित न्यू एएनडी पब्लिक स्कूल में भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि विभिन्न विषयों के लिए अनुभवी शिक्षकों की आवश्यकता है। यह स्कूल सीबीएसई, नई दिल्ली से संबद्ध है। सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी से कक्षा IX और XI तक के प्रवेश शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ विद्यालय ने फरवरी 2025 में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
रिक्त पदों का विवरण:
विषय (कक्षा IX और X के लिए) पदों की संख्या:
• जीवविज्ञान – 1 पद
• अंग्रेजी – 1 पद
• सामाजिक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) – 1 पद
• संस्कृत – 1 पद
वेतनमान:
सरकारी नियमों और शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक जानकारी:
• भर्ती स्थल: न्यू ए.एन.डी. हाई स्कूल, भिखारी चौक
• भर्ती की तिथि: 2 फरवरी 2025 (समय – सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक)
• अनुभव: न्यूनतम 3 वर्षों का शिक्षण अनुभव आवश्यक
• सुविधाएँ: परिवहन और आवास की सुविधा जरूरत के अनुसार प्रदान की जा सकती है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 8340281883 / 7903629219
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



