छपरा वालों को रेलवे ने दी सौगात: महाकुंभ मेला के लिए दरभंगा से झूंसी तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा महाकुम्भ मेला के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05295/05296 दरभंगा-झूसी-दरभंगा कुम्भ मेला विशेष गाड़ी का संचलन दरभंगा से 25 जनवरी, 15 एवं 22 फरवरी तथा 01 मार्च, 2025 दिन शनिवार को तथा झूसी से 26 जनवरी, 16 एवं 23 फरवरी तथा 02 मार्च,2025 दिन रविवार को 04 फेरों के लिये किया जायेगा।
दरभंगा से झूंसी तक चलेगी ट्रेन
05295 दरभंगा-झूसी कुम्भ मेला विशेष गाड़ी दरभंगा से 25 जनवरी, 15 एवं 22 फरवरी तथा 01 मार्च, 2025 दिन शनिवार को दरभंगा से 21.00 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर से 22.30 बजे, ढोली से 22.56 बजे, मुजफ्फरपुर से 23.25 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 00.20 बजे, सोनपुर से 00.32 बजे, दिघवारा से 00.59 बजे, छपरा से 02.20 बजे, बलिया से 03.45 बजे, गाजीपुर सिटी से 05.05 बजे, औड़िहार से 06.05 बजे, वाराणसी से 07.05 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से 08.40 बजे छूटकर झूसी 10.00 बजे पहुंचेगी ।
रविवार को झूंसी से चलेगी
वापसी यात्रा में 05296 झूसी-दरभंगा कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 26 जनवरी, 16 एवं 23 फरवरी तथा 02 मार्च,2025 दिन रविवार को झूसी से 12.10 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 13.50 बजे, वाराणसी से 15.40 बजे, औड़िहार से 16.40 बजे, गाजीपुर सिटी से 17.45 बजे, बलिया से 19.15 बजे, छपरा से 21.10 बजे, दिघवारा से 22.02 बजे, सोनपुर से 22.30 बजे, हाजीपुर से 22.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 23.50 बजे, दूसरे दिन ढोली से 00.17 बजे तथा समस्तीपुर से 01.30 बजे छूटकर दरभंगा 02.30 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 07 तथा शयनयान श्रेणी के 07 कोचों सहित कुल 16 कोच लगेंगे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा



