सारण DM ने ठंड को लेकर 8वीं कक्षा तक के सरकारी और निजी विद्यालयों बंद करने का दिया आदेश

छपरा। छपरा में शीतलहर को देखते हुए डीएम ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार, शीत लहर को देखते हुए सारण जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए पठन-पाठन कार्य 11 जनवरी तक बंद रहेगा। यह आदेश शीत लहर के कारण छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
वहीं, कक्षा 9 और उससे ऊपर की कक्षाओं में पठन-पाठन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक ही अनुमत रहेगा। यह कदम शीत लहर से बचाव के लिए छात्रों को अधिक समय तक ठंड के संपर्क में आने से रोकने हेतु उठाया गया है।
शीत लहर के इस प्रभावी दौर में जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को मौसम के हिसाब से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर
बिहारMay 13, 2026बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा ₹1 लाख अनुदान
देशMay 13, 2026चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आध्यात्मिक महासंगम
करियर – शिक्षाMay 13, 2026Success Story: सारण के आकाश ने BPSC-MVI परीक्षा में पूरे बिहार में हासिल किया 9वां रैंक



