छपरा में मई 2025 तक बनकर तैयार होगा देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर पुल

छपरा: बिहार के छपरा शहर में निर्माणाधीन डबल डेकर फ्लाईओवर का कार्य अगले साल तक पूरा हो जाएगा। सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में वरीय परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य मई 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा, अतिरिक्त कनेक्टिविटी के लिए आर्म के निर्माण की feasibility रिपोर्ट कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग और वरीय परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम द्वारा एक सप्ताह में दी जाएगी।
इस डबल डेकर फ्लाईओवर का शिलान्यास जुलाई 2018 में किया गया था। इस फ्लाईओवर का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है, और यह छपरा शहर में बना जाएगा। इस फ्लाईओवर के बनने से पटना-सीवान-गोरखपुर सड़क मार्ग पर यातायात में तेजी आएगी और छपरा शहर के भीषण जाम से मुक्ति मिलेगी।
3.5 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण को पांच चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में भिखारी ठाकुर चौक से गांधी चौक तक 1265.5 मीटर का निर्माण होगा, जबकि दूसरे चरण में गांधी चौक से कटहरी बाग तक 194.4 मीटर का निर्माण होगा। तीसरे चरण में कटहरी बाग से सलेमपुर चौक तक 951.30 मीटर का फ्लाईओवर बनेगा। चौथे चरण में म्यूनिसपल चौक से राजेंद्र सरोवर तक 661.20 मीटर का निर्माण होगा, और अंतिम पांचवे चरण में राजेंद्र सरोवर से बस स्टैंड तक 427.70 मीटर का फ्लाईओवर तैयार किया जाएगा।
तीन स्तरों पर ट्रैफिक का संचालन होगा
इस फ्लाईओवर पर तीन स्तरों पर ट्रैफिक का संचालन होगा। ग्राउंड फ्लोर पर लोकल ट्रैफिक के लिए 8 मीटर चौड़ी सड़क होगी, जबकि पहले फ्लोर और दूसरे फ्लोर की चौड़ाई 5.5 मीटर होगी। पहले फ्लोर पर हाजीपुर-पटना की ओर से आने वाली गाड़ियां और ऊपर के फ्लोर पर सीवान-उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाली गाड़ियां चलेंगी।
इस फ्लाईओवर के बनने से छपरा शहर का यातायात व्यवस्था पूरी तरह से सुधार जाएगी, जिससे शहर का विकास तेज गति से होगा और स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन
बिहारJune 15, 2026ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
छपराJune 15, 2026छपरा की बेटी दिव्यांशी ने रचा इतिहास, भारतीय वायुसेना में बनी अधिकारी







