छपरा से दुर्ग तक चलनेवाली सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित परिचालन बहाल, यात्रियों को होगी सहूलियत

छपरा। रेल यात्रियों के लिये खुशखबरी है। महाकुंभ के लिये प्रयागराज जाने वाले रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए रद्द की गई सारनाथ एक्सप्रेस दोबारा बहाल कर दी गई है।दुर्ग–छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को 2 दिसम्बर 2024 से 27 फरवरी 2025 के बीच कोहरे की अग्रिम आशंका के कारण कुछ तिथियों में रद्द किया गया था।
प्रयागराज महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जाने वाले रेल यात्रियों की मांग को ध्यान रखते हुये रेल प्रशासन ने रद्द की गई सारनाथ एक्सप्रेस को 17 दिसम्बर 2024 से दोबारा नियमित परिचालन शुरू किया जा रहा है।
इसके साथ ही प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़ के नियंत्रण के लिये रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो रायगढ़, बिलासपुर एवं दुर्ग स्टेशनों से चलेंगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने







