
छपरा। सारण जिले के अमनौर प्रखंड के हुस्सेपुर पंचायत में मंगलवार को रबी किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आत्मा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा किसान हित में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी व कर्मियों द्वारा दी गयी।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि हाशीम मियाँ ने किया।
नई तकनीक से अवगत कराया
चौपाल में प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि किसानों को कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों के बताए गये नियमों का पालन करने की जरूरत है। मौके पर प्रखंड प्रबंधक अजय कुमार एवं एग्रीकल्चर कोर्डिनेटर शरीफ़ अंसारी ने किसानों से उनके खेती बाड़ी के तौर तरीके और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें नई तकनीक से अवगत कराया।उन्होंने वैज्ञानिक विधि से किसानों को दलहन एवं तिलहन को लेकर बरतने जाने वाले सावधानियों की जानकारी दी।
जीरो टीलेज़ तकनीक से कम खर्च व मेहनत में अच्छी पैदावार
कहा कि जीरो टीलेज़ तकनीक से कम खर्च व मेहनत में किसान अच्छी पैदावार और लाभ प्राप्त कर सकते है।वही किसान सलाहकार अजय कुमार सिंह व प्रशांत सिंह ने जैविक खेती के लिए पक्का वर्मी कम्पोस्ट ईकाई निर्माण के बारे में जानकारी दी तथा मिट्टी जाँच के सम्बन्ध में भी विस्तार से बताया।बदलते मौसम में जलवायु अनुकूल खेती करने के लिए विशेष जोर दिया गया।बताया गया कि आधुनिक तरीके से खेती करने पर फसल का उत्पादन ज्यादा बढ़ाया जा सकता है।किसानों ने भी अपनी समस्याएं बतायी।
उन्होंने कहा कि फसल को नीलगायों,जंगली सूअर व लंगूरों से काफ़ी नुकसान हो रहा है जिससे किसान सबसे अधिक परेशान है जिसके कारण मक्का, अरहर एवं सब्जी की खेती करने में काफ़ी परेशानी हो रही है।एटीएम रामाधार यादव एवं वैभव कुमार ने बकरी पालन,मधु मक्खी पालन एवं मशरूम उत्पादन की प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर पूर्व शिक्षा अधिकारी शम्भू सिंह,वार्ड संघ अध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह यादव,अमरेश कुमार सिंह,राहुल सिंह,सुदामा प्रसाद,नागेंद्र साह,रामलाल ठाकुर,शैलेश भारती,महेश सिंह,संजय प्रसाद,श्याम सुन्दर मिश्रा,छोटेलाल ठाकुर,टिंकू साह,रविन्द्र भारती,मंसूर अंसारी,रोहित कुमार,आशा देवी,उमा देवी,पार्वती देवी आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।धन्यवाद ज्ञापन डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







