सारण में मकान से चोरों ने नगदी समेत लाखों की ज्वेलरी की चोरी, पुलिस जांच-पड़ताल शुरू

छपरा। मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में काली स्थान के पास मकान में अज्ञात चोरों द्वारा नगदी,पानी का मोटर समेत लाखों रुपए की गहने चोरी करने का मामला गुरूवार को सामने आया। मामले में घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच जांच पड़ताल कर रही है। चोरी की घटना द्वारिका सिंह पिता स्व नागेन्द्र के मकान में हुई है।
द्वारिका सिंह अपने भाईयों के साथ सपरिवार पंजाब के लुधियाना और फगवाड़ा में रहते हैं वही गांव में उनकी बूढ़ी मां रहती है। बूढ़ी मां ने बताया कि रात्री में वह खाना खाकर टीवी चलाकर सो गयी मध्य रात्रि में देखी की पानी का मोटर अपने स्थान पर नही है तों आंगन में जाने के लिए दरवाजा खोला तो दरवाजा बंद था
आस पास के लोगों के सहयोग से दरवाजा खोला गया तों देखा कि सारा समान तितर बितर हैं। जांच में पाया की नगदी साठ हजार और लाखों रुपए के 6 थान सोने चांदी के गहने समेत अन्य सामान चोरी कर ली गई है।मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रहीं हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



