छपरा से अमृतसर तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, थावे वालों को भी मिलेगा फायदा

छपरा। रेलवे प्रशासन की ओर से छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 05161/05162 छपरा-अमृतसर-छपरा वाया थावे, कप्तानगंज पूजा विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 5, 12 और 19 नवंबर को और अमृतसर से 6, 13 और 20 नवंबर को 3 फेरों के लिए किया जाएगा। इससे छपरा के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।
सीवान थावे होकर चलेगी ट्रेन
जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि गाड़ी संख्या 5161 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी 5, 12 और 19 नवंबर तक हर मंगलवार को छपरा से 19.55 बजे खुलेगी। इसके बाद सीवान से 20.50 बजे, थावे से 21.28 बजे, तमकुही रोड से 22.05 बजे, पडरौना से 22.40 बजे, कप्तानगंज से 23.30 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.40 बजे, खलीलाबाद से 01.22 बजे, बस्ती से 01.50 बजे, गोंडा से 03.15 बजे, बुढ़वल से 04.22 बजे, सीतापुर से 05.55 बजे, बरेली से 09.10 बजे, मुरादाबाद से 10.53 बजे, सहारनपुर से 14.02 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 14.27 बजे, अम्बाला कैंट से 15.20 बजे, ढंडारी कलां से 16.55 बजे, जलंधर सिटी से 18.10 बजे तथा ब्यास से 18.45 बजे खुलकर अमृतसर 19.30 बजे पहुंचेगी।
अमृतसर से खुलने का समय जानिए
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05162 अमृतसर-छपरा पूजा विशेष गाड़ी 6, 13 और 20 नवंबर को अमृतसर से 22.45 बजे खुलेगी। इसके बाद ब्यास से 23.17 बजे, जलंधर सिटी से 23.58 बजे, दूसरे दिन ढंडारी कलां से 01.15 बजे, अम्बाला कैंट से 02.55 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 03.38 बजे, सहारनपुर 04.20 बजे, मुरादाबाद से 07.50 बजे, बरेली से 09.14 बजे, सीतापुर से 12.18 बजे, बुढ़वल से 14.42 बजे, गोंडा से 15.45 बजे, बस्ती से 17.15 बजे, खलीलाबाद से 17.50 बजे, गोरखपुर से 18.45 बजे, कप्तानगंज से 19.50 बजे, पडरौना से 20.42 बजे, तमकुही रोड से 21.15 बजे, थावे से 22.05 बजे तथा सीवान से 22.55 बजे खुलकर छपरा 23.55 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 1, एलएसएलआरडी का 1, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 3, शयनयान श्रेणी के 8, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 और वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 8 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



