छठ पूजा में आना है घर, अब चिंता की बात कोई बात नहीं, नई दिल्ली से छपरा के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05111/05112 छपरा-नई दिल्ली-छपरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 28 अक्टूबर तथा 04 एवं 11 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक सोमवार तथा नई दिल्ली से 29 अक्टूबर तथा 05 एवं 12 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक मंगलवार को 03 फेरों के लिये किया जायेगा।
मशरक के रास्ते दिल्ली तक चलेगी ट्रेन
05111 छपरा-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी 28 अक्टूबर तथा 04 एवं 11 नवम्बर, 2024 को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान कर मसरख से 15.00 बजे, दिघवा दुबौली से 15.32 बजे, थावे से 17.03 बजे, तमकुही रोड से 17.35 बजे, पड़रौना से 18.08 बजे, कप्तानगंज से 19.30 बजे, पिपराईच से 20.12 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.37 बजे, बस्ती से 22.04 बजे, गोण्डा से 23.35 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 00.42 बजे, सीतापुर जं. से 03.05 बजे, बरेली से 06.50 बजे तथा मुरादाबाद से 08.25 बजे छूटकर नई दिल्ली 11.50 बजे पहुँचेगी।
यहां देखिए दिल्ली से खुलने का समय
वापसी यात्रा में 05112 नई दिल्ली-छपरा पूजा विशेष गाड़ी 29 अक्टूबर तथा 05 एवं 12 नवम्बर, 2024 को नई दिल्ली से 12.50 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 17.10 बजे, बरेली से 18.40 बजे, सीतापुर जं. से 22.50 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 01.05 बजे, गोण्डा से 02.10 बजे, बस्ती से 03.25 बजे, खलीलाबाद से 03.57 बजे, गोरखपुर से 05.10 बजे, पिपराईच से 05.45 बजे, कप्तानगंज से 06.10 बजे, पड़रौना से 06.50 बजे, तमकुही रोड से 07.25 बजे, थावे से 08.35 बजे, दिघवा दुबौली से 09.32 बजे तथा मसरख से 10.05 बजे छूटकर छपरा 11.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12, तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन
बिहारJune 15, 2026ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
छपराJune 15, 2026छपरा की बेटी दिव्यांशी ने रचा इतिहास, भारतीय वायुसेना में बनी अधिकारी







