छठ पूजा और दिपावली में प्रवासियों के लिए आनंद विहार से बनारस के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा और दिपावली को लेकर अगर आप घर आना चाहते हैं तो रेलवे ने इसकी व्यवस्था कर दी है। रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05037/05038 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनस-बनारस साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन बनारस से 29 अक्टूबर से 12 नवम्बर,2024 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 30 अक्टूबर से 13 नवम्बर,2024 तक प्रत्येक बुधवार को 03 फेरों के लिये किया जायेगा।
29 अक्टूबर से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
05037 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 29 अक्टूबर से 12 नवम्बर,2024 तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से 19.20 बजे प्रस्थान कर भदोही से 20.08 बजे, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं0 से 21.35 बजे, अमेठी से 22.10 बजे, रायबरेली से 23.05 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 01.05 बजे, बरेली से 04.37 बजे तथा मुरादाबाद से 06.30 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 09.35 बजे पहुंचेगी।
आनंद विहार से प्रत्येक बुधवार को चलेगी
वापसी यात्रा में 05038 आनन्द विहार टर्मिनस-बनारस साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 30 अक्टूबर से 13 नवम्बर,2024 तक प्रत्येक बुधवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 11.10 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 14.10 बजे, बरेली से 15.35 बजे, लखनऊ से 19.35 बजे, रायबरेली से 21.00 बजे, अमेठी से 21.53 बजे, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं0 से 22.35 बजे तथा भदोही से 23.53 बजे छूटकर दूसरे दिन बनारस 01.10 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 20 तथा जनरेटर सह लगेजयान के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



