छपरा के रास्ते गोरखपुर से रांची तक चलेगी सप्ताहिक एक्सप्रेस, बुक करें टिकट

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर गोरखपुर से रांची तक अब सीधी ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। रेलवे द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए 18629/18630 गोरखपुर-रांची-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचलन रांची से 01 नवम्बर, 2024 से प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोरखपुर से 02 नवम्बर,2024 से प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा।
1 नवंबर से नियमित चलेगी ट्रेन
18629 राँची-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 नवम्बर, 2024 से प्रत्येक शुक्रवार को 16.50 बजे राँची से प्रस्थान कर मूरी से 18.30 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 19.48 बजे, चन्द्रपुरा से 20.23 बजे, धनबाद से 21.45 बजे, चित्तरंजन से 23.18 बजे, जामताड़ा से 23.33 बजे, दूसरे दिन मधुपुर से 00.03 बजे, जसीडीह से 00.34 बजे, झाझा से 01.50 बजे, किऊल से 02.42 बजे, मोकामा से 03.12 बजे, पटना साहिब से 04.27 बजे, पटना से 05.05 बजे, पाटलिपुत्र से 05.45 बजे, दिघवारा से 06.43 बजे, छपरा से 07.40 बजे, सीवान से 08.35 बजे, भटनी से 09.35 बजे तथा देवरिया सदर से 10.00 बजे छूटकर गोरखपुर 11.30 बजे पहुँचेगी।
गोरखपुर से देवरिया सीवान के रास्ते चलेगी
वापसी यात्रा में 18630 गोरखपुर-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस 02 नवम्बर,2024 से प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 15.30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 16.40 बजे, भटनी से 17.00 बजे, सीवान से 17.45 बजे, छपरा से 19.10 बजे, दिघवारा से 19.58 बजे, पाटलिपुत्र से 21.20 बजे, पटना से 22.10 बजे, पटना साहिब से 22.30 बजे, मोकामा से 23.22 बजे, दूसरे दिन किऊल से 00.04 बजे, झाझा से 01.45 बजे, जसीडीह से 02.19 बजे, मधुपुर से 02.46 बजे, जामताड़ा से 03.20 बजे, चितरंजन से 03.33 बजे, धनबाद से 05.05 बजे, चन्द्रपुरा से 06.22 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 07.05 बजे तथा मूरी से 08.00 बजे छूटकर रांची 09.25 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 07, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
TechnologyJune 24, 2026BSNL Recharge Offer: BSNL का ₹225 वाला प्लान बना चर्चा का विषय, कम कीमत में 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
बिहारJune 23, 2026PMCH में एक ही छत के नीचे मिलेगी अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्स-रे की सुविधा
बिहारJune 23, 2026अब पेड़ की छांव नहीं, AC लॉउंज में मिलेगा आराम; गिग वर्कर्स के लिए नई पहल
क्राइमJune 23, 2026Saran Crime News: सारण में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, पुलिस ने पिस्टल-कारतूस के साथ तीन को दबोचा







