चार लड़कियों की कैसे होंगी परवरिश, पिता की जहरीली शराब पीने से मौत

छपरा। सारण जिले के मशरक के पिलखी गांव में जहरीली शराब पीने से पति की मौत हो जाने पर विधवा के सामने 4 लड़कियों की परवरिश का प्रश्न बड़ी समस्या बन गई है। पिलखी गांव निवासी प्रदीप साह उम्र 40 वर्ष पिता बदरी साह की मौत जहरीली शराब पीने से हो गयी हैं मृतक को 4 लड़कियां हैं। जिनकी उम्र 16,14,12 और 10 वर्ष हैं। जिनकी परवरिश की चिंता को लेकर विधवा शिव कुमारी देवी का रो रो कर बुरा हाल है।
परिजनों ने बताया कि मृतक मकान निर्माण कार्य में मजदूर का काम करता था वहीं कार्य के दौरान शराब पीकर आया और सो गया जब तबीयत बिगड़ी तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। वहा से पटना पीएमसीएच ले जाने के दौरान मौत हो गई।
मृतक पिता ने अपने पीछे हंसता खेलता परिवार मुसीबत में छोड़ गया। पत्नी शिव कुमारी देवी ने बताया कि गांव के नहर पर ही शराब का सेवन किया था। पत्नी के सामने चार लड़कियों की परवरिश की चिंता ज्यादा सता रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने







