Saran News: फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र और जख्म प्रतिवेदन बनाने के आरोप में मशरक CHC के MOIC निलंबित
मशरक सीएचसी प्रभारी डॉ. संजय कुमार निलंबित

छपरा । स्वास्थ्य विभाग ने मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके विरुद्ध फर्जी जन्म प्रमाण पत्र एवं फर्जी जख्म प्रतिवेदन जारी करने, संस्थान में उपलब्ध दवाओं के दुर्विनियोग और जांच में प्रयुक्त केमिकल की अनुपलब्धता सुनिश्चित न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
Panchayat 4: ‘पंचायत 4’ के फैंस के लिए खुशखबरी! चुनावी जंग के बीच बढ़ेगा टकराव, यहाँ देखे रिलीज डेट |
इन आरोपों की जांच के लिए विभाग ने महेश्वर सिंह, रंजन कुमार सिंह सहित अन्य के आवेदन पर दो सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति ने 5 जून 2025 को अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपी, जिसमें डॉ. कुमार को दोषी ठहराते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी।
सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल से चोरी की 10 बाइक बरामद, शराब तस्करी में करते थे इस्तेमाल |
स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. कुमार को कार्य के प्रति घोर लापरवाही और कर्तव्यहीनता का दोषी मानते हुए उन्हें बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के नियम-9(क) के तहत निलंबित करने का निर्णय लिया है।
निलंबन अवधि में डॉ. संजय कुमार को जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा और उनका मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना निर्धारित किया गया है। साथ ही, उनके स्थान पर मशरक सीएचसी के संचालन के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।
उक्त निलंबन आदेश को राज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त है। यह अधिसूचना स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव उपेन्द्र राम द्वारा 23 जून 2025 को जारी की गई।
Bihar Cable Bridge: बिहार में 5000 करोड़ की लागत से बना देश का सबसे लंबा केबल ब्रिज, 60KM कम हुई राघोपुर से पटना की दूरी |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



