
छपरा। सारण में अपनी पत्नी की विदाई कराने गये युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। अपनी पत्नी के मौसी के घर से विदाई कराने के लिए गया था। जहां से उसका शव बरामद किया गया है। घटना सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के अडुपुर गांव की बतायी जा रही है। मृतक की पहचान डेरनी थाना क्षेत्र के कोठेया गांव निवासी बिगन मांझी के 26 वर्षीय पुत्र विनय कुमार मांझी के रूप में की गयी है। मृतक के गले पर गहरे जख्म का निशान है।
जिससे प्रतीत हो रहा है की गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है या फिर युवक ने आत्महत्या की है। घटना के बारे में मृतक के भाई ने बताया कि विनय मांझी अपनी पत्नी सरस्वती देवी के साथ उसके मौसा के घर गड़खा अडुपुर में एक माह से रह रहा था। अपनी पत्नी को विदाई कराने की बात को लेकर विवाद हुआ था। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के मौसा और परिवार वालों के द्वारा हीं उसकी हत्या कर दी गयी।
घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची गड़खा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के जीजा ने बताया कि पत्नी और पति में भी अक्सर विवाद होता था। मृतक विनय मांझी राजमिस्त्री का काम करता था, उसकी पत्नी के मौसा के घर का निर्माण कार्य चल रहा था उसी में एक माह से वहीं पर रहकर मजदूरी कर रहा था। विनय मांझी ने पत्नी से विवाद में आत्महत्या की है या फिर किसी के द्वारा हत्या की गयी है? इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



