सारण में लूट की प्लानिंग कर रहे नट गिरोह के 4 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
छपरा। सारण जिले के दिघवारा थाना को गुप्त सूचना मिली की 01 उजला रंग का स्कॉर्पियो पर सवार नट गिरोह जो लूट की योजना से छपरा से मटिहान होते मधुकन चेक पोस्ट के रास्ते सोनपुर जा रहे हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मधुकन चेक पोस्ट के पास पहुँच कर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया। वाहन चेकिंग को देख एक चार पहिया वाहन गाड़ी धुमा कर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम के सहयोग से पकड़ लिया गया। जाँच एवं तलाशी के क्रम में उक्त स्कॉर्पियो, 02 चाकू 01 कटर, 01 देशी कट्टा एवं 05 जिन्दा कारतूस बरामद कर 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
इस संदर्भ में दिघवारा थाना कांड सं0-431/24 दिनांक-26.12.24 धारा-310 (4) (5)/281/125/132 बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :
1. मो० जफरूद्दीन उर्फ शाहरूख, पिता मो० रईस, साकिन थाना फुलवारीशरीफ, जिला- पटना।
2. मो० अरमान उर्फ लल्लू, पिता मो० शाहबुद्दीन, साकिन थाना- फुलवारीशरीफ, जिला- पटना।
3. चन्दन नट, पिता-राजू नट, साकिन थाना खगौल, जिला- पटना।
4. मुकेश नट, उर्फ अकेला राठौर, पिता स्व० चपरासी नट उर्फ चपल नट, साकिन भलुआ, थाना- मांझी, जिला- सारण।
> गिरफ्तार अभियुक्त मो० अरमान का अब तक का ज्ञात अपराधिक इतिहास :-
1. फुलवारीशरीफ थाना कांड सं0-1485/22, दिनांक-03.12.22 धारा-8 (सी)/21 (ए) एन०डी०पी०एस० एक्ट ।
> गिरफ्तार अभियुक्त मो० अरमान का अब तक का ज्ञात अपराधिक इतिहास :-
1. खगौल थाना कांड सं0-143/24, दिनांक-08.05.24 धारा-414 ipc
> बरामद / जप्त कि गई समानों की विवरणी :-
1. देशी कट्टा-01, 2. जिन्दा कारतुस-05, 3. बकरी-09, 4. कटर-01, 5. चाकू-02, 6. स्कॉर्पियो-01
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
1. पु०अ०नि० अंकित कुमार, थानाध्यक्ष दिघवारा थाना, प्र०पु०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार, सि0/1119 सदानंद कुमार, सि0/990 रामानुज कुमार महतो एवं दिघवारा थाना के अन्य कर्मी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



