रिविलगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान DJ बजाने पर समिति के अध्यक्ष समेत 10 के खिलाफ FIR दर्ज

छपरा। मूर्ति विर्सजन के दौरन ट्रैक्टर पर डीजे बजाने तथा पूजा लाइसेंस का उल्लंघन करने के मामले में रिविलगंज पुलिस ने पूजा समिति के अध्यक्ष डीजे संचालक सहित दस लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है.
थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि शेखपुरा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष द्वारा डीजे काफी तेज आवाज में बजाया जा रहा है.जिसमे बीमार व्यक्तियों तथा आम जनता को काफी परेशानी हो रही है.सूचना के आधार पर घटना स्थल पर पुलिस पहुचे.वहां पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार राम ट्रैक्टर ट्राली बांध कर बाबा डीजे तेज आवाज में बजा रहे है.
लाउडस्पीकर तथा पूजा लाइसेंस नियमो का उल्लंघन किया जा रहा है.पूजा समिति के अध्यक्ष व सदस्यों के द्वारा बाबा डीजे को बंद नही कराया गया.पूजा समिति के द्वारा नियमो का उल्लंघन किया गया.इस मामले में पूजा समिति अध्यक्ष मनोज कुमार राम सहित सदस्य व बाबा डीजे के संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं. पुलिस सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
- August 19, 2026क्राइमChhapra Court News: छपरा के शराब तस्कर को कोर्ट से मिली 5 साल कैद की सजा, 1 लाख रूपये जुर्माना
- August 19, 2026क्राइमSHO Arrested: खाकी पर लगा वसूली का दाग! 75 हजार में रिहाई और 55 हजार में केस से नाम हटाने का आरोप, थानेदार समेत 4 गिरफ्तार
- August 19, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड में गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस का पेंटो टूटने से डेढ़ घंटे बाधित रहा रेल परिचालन



