छपरा में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान नकल करते 21 मुन्ना भाई की गिरफ्तार

छपरा। छपरा में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के आल्हा अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। जिलाधिकारी अमन समीर और सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगल के द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जाता रहा। इसी कड़ी में सरण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कदाचार में संलिपित 21 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया है।
छपरा शहर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से अलग-अलग थाने की पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। छपरा नगर थाना मुफस्सिल थाना और भगवान बाजार थाने की पुलिस के द्वारा जिले में कुल 21 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं।
सारण के एसपी डॉक्टर गौरव मंगल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से 21 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 2 मोबाइल, 8 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 10 ईयर पीस, एक वॉकी-टॉकी, चार वॉच बैट्री, पांच आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, चार एडमिट कार्ड बरामद किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



