छपरा में दिनदहाड़े बदमाशों ने खुजली का पाउडर छिड़ककर 70 हजार रुपए उड़ाए
छपरा। नगर थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक पर शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां शातिर उचक्कों ने खुजली का पाउडर छिड़ककर 70 हजार रुपए की लूट को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ित बलबीर सिंह, जो रिविलगंज थाना क्षेत्र के पचपत्रा गांव के निवासी हैं, ने बताया कि वे हथुआ मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक से अपने पिता के पेंशन से 70 हजार रुपए निकालकर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वे नगरपालिका चौक पहुंचे, उनकी गर्दन में अचानक तेज खुजली होने लगी, जिससे वे बाइक साइड में रोककर देखने लगे।
इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो उचक्कों में से एक ने पास आकर कुछ रुपए गिरा दिए और ध्यान भटका दिया। जब तक बलबीर सिंह कुछ समझ पाते, दूसरा उचक्का उनकी बाइक के हैंडल में टंगे झोले से 70 हजार रुपए लेकर योगिनिया कोठी की ओर फरार हो गया।
घटना के बाद जब पीड़ित ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद बलबीर सिंह ने तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 26, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
- November 26, 2026छपराJob Mela: सारण में 2 दिसंबर को सजेगा नौकरियों का बाजार, 27,500 रुपये तक मिलेगी सैलरी; 10वीं पास से बीटेक तक को मौका
- November 26, 2026छपरासोनपुर मेले में बकरियों और भेड़ों की भी खूब हो रही खरीद-बिक्री, 1.85 लाख रुपये तक पहुंची कीमत
- November 26, 2026क्राइमChhapra Crime News: प्रेम प्रसंग के पुराने विवाद में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, पिता भी गंभीर रूप से घायल



