Communication Skills Workshop: छपरा में फ्री अंग्रेजी कम्युनिकेशन स्किल कार्यशाला का होगा आयोजन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
छात्रों और जॉब सीकर्स के लिए सुनहरा मौका

छपरा। युवाओं के संप्रेषण कौशल को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा की ओर से 25 और 26 जुलाई 2025 को दो दिवसीय ‘अंग्रेज़ी संप्रेषण (कम्युनिकेशन) कौशल कार्यशाला’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्रभावी संवाद तकनीकों, आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण कौशल से लैस करना है, ताकि वे शैक्षणिक, प्रतियोगी और व्यावसायिक जीवन में अधिक प्रभावी बन सकें।
Malani Nanpara Rail Connectivity: दिल्ली की राह आसान बनाएगी नई रेल लाइन, 3.58 करोड़ की लागत से सर्वे को मंजूरी |
स्थान एवं समय
कार्यशाला का आयोजन सीआईसी कक्ष, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मसरक रोड, छपरा परिसर में किया जाएगा। प्रत्येक दिन के सत्र दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित होंगे।
इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए नीचे दिये लिंक के माध्यम से फार्म भरें।
विशेषज्ञों की सहभागिता, इंटरैक्टिव सत्रों की भरमार
इस कार्यशाला का संचालन प्रमुख शिक्षक एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा, जो अंग्रेज़ी संप्रेषण से संबंधित जमीनी और व्यवहारिक जानकारी प्रतिभागियों को उपलब्ध कराएंगे।
सत्रों में शामिल होंगे:
- साक्षात्कार कौशल (Interview Techniques)
- शब्दावली और रीडिंग कॉम्प्रिहेन्शन स्किल्स
- पब्लिक स्पीकिंग और लेखन कौशल (Writing Skills)
- पर्सनल प्रेज़ेंटेशन एवं बॉडी लैंग्वेज
- समूह चर्चा एवं व्यावसायिक संवाद तकनीकें
विशेष बात यह है कि यह कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क है और सभी इच्छुक प्रतिभागियों के लिए खुली है।
Railway News: एनईआर रेलवे की तकनीक से रेल पटरियों पर दौड़ रही है तरक्की, गति और सुरक्षा की ‘कुंजी’ बनी इलेक्ट्रिक प्वाइंट मशीन |
उद्देश्य: संवाद कौशल से करियर में संबल
कार्यशाला आयोजकों का मानना है कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में अच्छा संवाद कौशल किसी भी करियर की मजबूत नींव बनता है। यही कारण है कि ऐसी कार्यशालाओं के माध्यम से युवाओं को प्रभावी अंग्रेज़ी संप्रेषण के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराया जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



