अब मोबाइल ऐप और ATVM से रेलवे टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को दी जा रही है ट्रेनिंग

छपरा। अब रेलवे के द्वारा ATVM एवं UTS ON MOBILE APP के माधयम से यात्रियों को स्वयं से टिकट बनाये जाने के संबंध मे जागरूकता करने के साथ प्रशिक्षित किया गया। इस बावत बनारस स्टेशन पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षण शिविर लगाकर सामान्य यात्री हाल में रिसेप्शन एरिया के निकट आयोजित किया गया । इस दौरान 155 से अधिक यात्रियों को मोबाईल ऐप्प डाउनलोड कराकर प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ यात्रियों को बताया गया कि आप स्वतः अपना टिकट बना कर भीड़ भाड़ एवं लम्बी लाईन में लगने से बच सकते है । मोबाईल एप्प और ए टी वी एम का उपयोग करने से यात्रियों के समय एवं धनराशि दोनो की बचत होती है । UTS ON MOBILE APP के ई-वालेट माध्यम से टिकट बनाने पर 3% का बोनस भी प्राप्त होता है ।
इसके अतिरिक्त ATVM (Automatic Ticket Vending Machine) के माध्यम से भी स्वतः टिकट बनाये जाने की विधियों और उसके प्रयोग के संबंध में यात्रियों को जागरुक किया गया । इसके साथ ही मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बनारस स्टेशन पर बने शिविर से यात्रियों को यूटीएस ऐप्प से बुकिंग करने की जानकारी भी दी गयी ।
• ऐप डाउनलोड होने के बाद यात्रियों को मोबाइल नम्बर, नाम, लिंग और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। इसे दर्ज करने पर यात्री के मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद यूजर का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
• इसके बाद आप साइनअप कर सकते हैं, आईडी और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। इसके बाद में आप यूटीएस पर लॉग इन कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



