छपरा में अंधविश्वास के चक्कर में गयी व्यक्ति की जान, सांप काटने के बाद घंटो चला झाड़-फूँक का खेल

छपरा। दुनिया भले ही 21वीं सदी में पहुंच गई हो, लेकिन अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास चरम पर है. यह अंधविश्वास कभी-कभी जानलेवा भी हो जाता है. ताज़ा मामला सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के एकसार गांव की है। जहाँ सर्प दंश से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान एकसार गांव निवासी 70 वर्षीय शिव नारायण मांझी के रूप में की गयी है। घटना से संबंध में बताया जा रहा हैं कि वृद्ध व्यक्ति रात्रि में खेत में शौच करने गया था तभी जहरीले सांप ने दंश लिया।
जिसके परिजनों ने अस्पताल ले जाने के बजाय एक तांत्रिक के पास लेकर चले गए. जहां पर घंटो झाड़-फूँक का खेल चला। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर तांत्रिक ने अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिसके एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों परिजनो ने भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
जिसके बाद घटना की सुचना पर रसूलपुर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। अगर परिजनों ने लापरवाही नहीं की होती और समय रहते अगर बुजुर्ग को अस्पताल लेकर जाते तो शायद जान बच सकती थी।
ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी अंधविश्वास का मकड़जाल काफी फैला हुआ है. सांप काटने के बाद ग्रामीण सबसे पहले इसका इलाज झाड़-फूंक से करवाते हैं. कई बार इत्तेफाक होता है कि झाड़-फूंक से ही पीड़ित व्यक्ति स्वस्थ हो जाता है. इस कारण लोगों का विश्वास झाड़-फूंक पर और अधिक गहरा होता जाता है. परंतु कई बार झाड़-फूंक के चक्कर में लोगों की जान भी चली जाती है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 2, 2026अब सरकारी दफ्तरों का नहीं काटना पड़ेगा चक्कर, पंचायतों में एक साथ मिलेगा सरकारी समस्याओं का समाधान
करियर – शिक्षाMay 2, 2026BPSC का बड़ा एक्शन: AEDO पेपर लीक मामले में बायोमैट्रिक एजेंसी ब्लैकलिस्ट, बैंक गारंटी जब्त
छपराMay 1, 2026मजदूर दिवस पर न्याय की हुंकार: “सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र” का संकल्प
करियर – शिक्षाApril 30, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, बजाज संस में 83 पदों पर वैकेंसी







