
छपरा: शहर के सुप्रसिद्ध फिजिशियन छाती,पेट, मधुमेह,नस रोग विशेषज्ञ डॉ ओंकार नाथ (एम. डी.) द्वारा जिले के हाथीसार पंचायत के पड़री गांव के वार्ड नंबर 8 में महावीर स्थान पर निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमे पड़री ,नरहरपुर, महमदपुर, पिठौरी, रामपुर और आसपास के 125 गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच ,ब्लड शुगर जांच, हीमोग्लोबिन ,यूरिक एसिड जांच, न्यूरोपैथी (नस रोग) का जांच किया गया और दावा वितरण किया गया । डॉ. ओंकार नाथ ने बताया की ज्यादातर दर्द पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस, मधुमेह , हाई बी पी के मरीज मिले जिन्हे चिकित्सीय सलाह के साथ निःशुल्क दावा और खानपान ,परहेज, मेडिटेशन के बारे में बताया गया।
और बहुत ज्यादा मरीज नस रोग मिले जो दर्द से परेशान, चलने फिरने में अशमर्थ थे उन्हें भी निःशुल्क दवा के साथ ब्याम, योगा, खानपान में दूध का सेवन अनिवार्य बताया गया। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में संतोष,अमित,अनूप, चंदन,
ऋषिकेश,आदित्य,रंजन, विकास चौरसिया,अरविंद राय, प्रवीण सिंह, संजय सिंह(सरपंच), बजेंद्र प्रसाद(पूर्व बीडीसी),मनु एवम अन्य स्थानीय लोगो का सराहनीय सहयोग रहा ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 18, 2026क्राइमसारण में रंगदारी-लूट के मामले में वांटेड अपराधी गिरफ्तार, 5 अपराधिक मामले हैं दर्ज
- September 18, 2026बिहारबिहार के सभी थानों में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, DSP करेंगे निगरानी
- September 18, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी रेल पुलिस
- September 18, 2026छपरासारण DM ने नन्ही जिंदगी की सुरक्षा का रास्ता दिखाया , ‘पालना घर’ का करें इस्तेमाल



