
ठंड में स्ट्रोक पैरालाइसिस का खतरा बढ़ जाता है: डॉ ओंकर नाथ
छपरा जिला के कोपा बसडिला गांव के मईया स्थान पर रविवार को छपरा के जाने माने फिजिशियन छाती पेट मधुमेह नस रोग विशेषज्ञ डॉ ओंकार नाथ द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें बसडिला के आसपास गांव के सैकड़ों गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकित्सीय सलाह के साथ निःशुल्क ब्लड शुगर जांच, न्यूरोपैथी जांच किया गया और निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। शिविर में ज्यादातर हाई बी पी और शुगर के मरीज मिले जो कभी शुगर बी पी जांच ही न कराए थे और जॉच में ज्यादा बढ़ा हुआ मिला जिसे डॉ. ओंकार नाथ द्वारा खान पान परहेज योग व्यायाम।
उन्होंने कहा कि ठंड में स्ट्रोक पैरालाइसिस का खतरा ज्यादा रहता है. स्ट्रोक एक गंभीर बीमारी है. जो की जानलेवा भी हो सकताहै.ठंड के दिनों में स्ट्रोक होने की संभावना बहुत अधिक होती है. क्योंकि ठंड बढ़ने से शरीर के नस सिकुड़ने लगते है.जिससे ब्लड प्रेसर बढ़ने लगता है.सिकुड़े नस के फटने से लकवा बीमारी होती है. यह बीमारी बुजुर्गों में और बी पी वाले पेसेंट को होने की संभावना होती है.
ठंड के मौसम में उम्र 60 वर्ष से अधिक के लोग रिस्क पर रहते है. इसलिए हार्ट-बी.पी. – सुगर का दावा न छोड़ना चाहिए और ठंड से अपनेआप को बचाना चाहिए । ऋषिकेश,रंजन, विजय पांडे ,दुर्गेश पांडे,संजय तिवारी,धर्मेंद्र तिवारी ,मुकेश तिवारी का सराहनीय सहयोग रहा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



