सारण में घर से गायब युवक का हत्या कर फेके गए शव को झाड़ी से पुलिस ने किया बरामद

छपरा : सारण जिला के अवतार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झाड़ी में हत्या कर फेंके गए एक युवक के शव को पुलिस ने शनिवार को बरामद किया है. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत युवक की पहचान जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के बोधा छपरा, मधुपुर गांव निवासी राम लक्षण पंडित के 25 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि वह बीती संध्या 5:00 बजे घर से बाहर निकाला था लेकिन वापस नहीं लौटा।
जिसके बाद वे लोग उसकी खोजबीन में लगे थे, तभी आज खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों की नजर गांव स्थित झाड़ी में पड़े शव पर पड़ी. जिसके बाद यह बात गांव में आग की तरफ फैल गई. वहीं सूचना के बाद वे लोग वहां पहुंचे और शव देखकर रोने लगे. जिसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना के बाद पहुंची अवतार नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। हत्या क्यों और कैसे हुई है इसका अभी अस्पस्ट पता नहीं चला रहा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर
बिहारMay 13, 2026बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा ₹1 लाख अनुदान







