रिविलगंज में शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए प्रखंड प्रमुख ने किया शिक्षा समिति सदस्य का मनोनयन

छपरा। हाल ही में रिविलगंज पंचायत समिति की बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में विकास हेतु नवलेश कुमार सिंह को रिविलगंज प्रखंड के शिक्षा समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। यह निर्णय प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज की अध्यक्षता में लिया गया। नवलेश कुमार सिंह, जो वर्तमान में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सीनेट के सदस्य हैं, शिक्षा के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन पहल और प्रयासों के लिए जाने जाते हैं।
उनकी लगातार उपलब्धियों को देखते हुए और रिविलगंज प्रखंड में शिक्षा की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया।
शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक सुझाव देंगे
इस अवसर पर रिविलगंज प्रखंड प्रमुख और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राहुल राज ने नवलेश सिंह को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा समिति के सदस्य के रूप में उनके योगदान से रिविलगंज क्षेत्र में शिक्षण गतिविधियों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। डॉ. राहुल राज ने यह भी कहा कि नवलेश कुमार सिंह अपने कार्यकाल में शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक सुझाव देंगे, जिन पर समिति काम करेगी।इस निर्णय से रिविलगंज क्षेत्र में शिक्षा की स्थिति में सुधार और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, मुखिया अजीत सिंह, मुखिया नीरज राय, समिति सदस्य शिव जी मांझी, मनोज सिंह, चंदन साह, विनोद सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। सभी ने नवलेश कुमार सिंह को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और उनके कार्य की सफलता की कामना की।
Author Profile

Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा



