छपरा के रास्ते ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 1 अगस्त तक 8 फेरो के लिए चलेगी

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये पूर्व से चलायी जा रही 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विषेश गाड़ी का संचलन ग्वालियर से 07 से 31 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को तथा बरौनी से 08 जुलाई से 01 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को 08 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।
04137 ग्वालियर-बरौनी द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विषेश गाड़ी 07 से 31 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को ग्वालियर से 07.10 बजे प्रस्थान कर डबरा से 07.48 बजे, दतिया से 08.17 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 09.20 बजे, मोठ से 10.52 बजे, ऐट से 11.22 बजे, उरई से 11.45 बजे, काल्पी से 12.27 बजे, पुखराया से 12.52 बजे, कानपुर सेंट्रल से 15.35 बजे, उन्नाव से 16.10 बजे, लखनऊ से 17.35 बजे, बाराबंकी से 18.35 बजे, बुढ़वल से 19.00 बजे, करनैलगंज से 19.32 बजे, गोंडा से 20.20 बजे, मनकापुर से 21.02 बजे, बस्ती से 22.10 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.15 बजे, देवरिया सदर से 01.20 बजे, भटनी से 02.00 बजे, सीवान से 03.10 बजे, छपरा से 04.50 बजे, हाजीपुर से 06.05 बजे तथा शाहपुर पटोरी से 06.47 बजे छूटकर बरौनी 08.00 बजे पहुँचती है।
वापसी यात्रा में 04138 बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 08 जुलाई से 01 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को बरौनी से 09.30 बजे प्रस्थान कर शाहपुर पटोरी से 10.22 बजे, हाजीपुर से 11.30 बजे, छपरा से 13.05 बजे, सीवान से 14.05 बजे, भटनी से 14.50 बजे, देवरिया सदर से 15.30 बजे, गोरखपुर से 17.20 बजे, बस्ती से 18.30 बजे, मनकापुर से 19.15 बजे, गोंडा से 20.40 बजे, करनैलगंज से 21.30 बजे, बुढ़वल से 22.27 बजे, बाराबंकी से 23.30 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 01.10 बजे, उन्नाव से 02.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 03.25 बजे, पुखराया से 04.35 बजे, काल्पी से 04.51 बजे, उरई से 05.18 बजे, ऐट से 05.39 बजे, मोठ से 06.05 बजे, वाीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 07.50 बजे, दतिया से 08.14 बजे तथा डबरा से 08.42 बजे छूटकर ग्वालियर 10.20 बजे पहुँचती है।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 11, वातानुकूलित कुर्सीयान के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 03 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जा रहे है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



