
छपरा। सारण में अपराधियों की गिरफ्तारी करने तथा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन तत्पर है। इसी कड़ी में सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम, 1981 की धारा-03 के तहत सारण के पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में सारण जिलान्तर्गत 96 सक्रिय अपराध कर्मियों को विभिन्न थाना में सदेह उपस्थित होकर हाजिरी लगाने के लिए सारण के डीएम अमन समीर ने निर्देश दिया है।
इस क्रम में माँझी थाना अन्तर्गत सक्रिय अपराध कर्मी (1) शिवजी यादव (2) प्रदीप राम (3) सुरेन्द्र राम द्वारा अपने बदर किये गये थाना में सदेह उपस्थित होकर हाजिरी नहीं लगाये जाने की स्थिति में उक्त तीनों अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों से स्वघोषणा-पत्र प्राप्त कर इस शर्त के साथ छोड़ा गया है कि वे अपने-अपने बदर थाना में सदेह उपस्थित होकर प्रतिदिन हाजिरी लगाना सुनिश्चित करेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में
- July 25, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश? ट्रैक पर रखी मिली सिंटेक्स टंकी
- July 24, 2026छपरासारण में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कानून तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी
- July 24, 2026छपराChhapra News: बीएसएफ कैंप में साथी जवान की गोली से गई सारण के वीर सपूत की जान, गांव में मातम



