छपरा से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद्द, आधा दर्जन ट्रेनों का रूट बदला

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर चलने वाली कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। साथ हीं कई ट्रेनों को रेलवे प्रशासन के द्वारा रद्द कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल के इंदारा-फेफना खण्ड पर इंदारा-रतनपुर-रसड़ा के मध्य दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉक, नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण, शार्ट टर्मिनेशन-शार्ट ओरिजिनेशन एवं नियंत्रण किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
• बलिया से 01 से 05 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
• शाहगंज से 02 से 06 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
• बलिया से 03 से 05 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05167 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
• शाहगंज से 03 से 05 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05168 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
• दोहरीघाट से 03 से 05 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05477 दोहरीघाट-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
• मऊ से 03 से 05 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05478 मऊ-दोहरीघाट अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
• अजमेर से 26 एवं 29 फरवरी, 2024 को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस निर्घारित मार्ग मऊ-इंदारा-फेफना-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव बलिया स्टेशन पर नहीं होगा।
• किशनगंज से 03 मार्च, 2024 को चलने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस निर्घारित मार्ग छपरा-बलिया-फेफना-इंदारा-मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बलिया-गाजीपुर सिटी-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव मऊ एवं आजमगढ़ स्टेशनों पर नहीं होगा।
• छपरा से 03 मार्च, 2024 को चलने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस निर्घारित मार्ग छपरा-बलिया-फेफना-इंदारा-मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बलिया-गाजीपुर सिटी-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव चिलकहर, रसड़ा, रतनपुरा, इंदारा, मऊ, मुहम्दाबाद, सठियावं, आजमगढ़, सरायमीर एवं खोरासन रोड स्टेशनों पर नही होगा।
• वाराणसी सिटी से 03 मार्च, 2024 को चलने वाली 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस निर्घारित मार्ग औंड़िहार-मऊ-इंदारा-फेफना-बलिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-गाजीपुर-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव सादात, जखनिया, दुल्लहपुर, मऊ, इंदारा, रतनपुरा, रसड़ा, चिलकहर एवं फेफना स्टेशनों पर नही होगा।
• पुनर्निर्धारण-
• बलिया से 28 फरवरी, 2024 को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी बलिया से 100 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
• वाराणसी सिटी से 03 मार्च, 2024 को चलने वाली 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
• गोरखपुर से 03 मार्च, 2024 को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
– छपरा से 03 मार्च, 2024 को चलने वाली 05443 छपरा-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी भटनी में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी भटनी-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
गाड़ियों का नियंत्रण-
• सूरत से 23, 25 फरवरी एवं 01 मार्च, 2024 को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
• सूरत से 26 एवं 29 फरवरी,2024 को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
• अमृतसर से 24 एवं 26 फरवरी, 2024 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
• दादर से 02 मार्च, 2024 को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



