मंडल रेल प्रबंधक ने छपरा जंक्शन का किया निरीक्षण, सेकंड एंट्री गेट के निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिया आदेश

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को रेल परिचालन में संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन पुनर्विकास कार्य योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के साथ यात्री सुविधाओं में उन्नयन हेतु इस रेल खण्ड पर चल रहे विकास कार्यो हेतु औड़िहार – छपरा रेल खण्ड का कड़ी ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छपरा जं स्टेशन की पुनर्विकास कार्य योजनाओं की रूप रेखा देखी और कार्य योजना के क्रियान्वयन पर संबंधित अधिकारियों से विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने छपरा सेकेण्ड इन्ट्री के कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने छपरा स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन पैनल,स्टेशन भवन,प्लेटफॉर्म, पैदल उपरिगामी पुल, फूड एवं वेंडिंग स्टाल,प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया,प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा यात्री सुख सुविधाओं का संज्ञान लिया। इस दौरान उन्होंने संरक्षा से जुड़े उपकरणों एवं विफलता पंजिकाओं आदि का निरीक्षण किया और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं,क्रू लॉबी तथा निर्माणधीन गार्ड/लोको रनिंग रुम का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने एन ई रेलवे मजदुर यूनियन छपरा की मांगों को सुना और युक्तियुक्त मांगों को अविलम्ब पूरा करने का आस्वासन दिया ।
इसके साथ ही प्रगतिशील यात्री सुविधा विकास कार्यो एवं स्टेशन विस्तारीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित को तदनुसार निर्देश दिया। ज्ञातव्य हो कि नए मंडल रेल प्रबंधक का यह पहला छपरा दौरा था जिसमें उन्होंने स्टेशन के सभी विभाग प्रमुखों एवं कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया । इस निरीक्षण कार्यक्रम के अवसर पर इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) श्री राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) श्री कौशलेश सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री राकेश रंजन,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम श्री ऋषि श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियरर(समान्य) पंकज केशवानी,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री अजय प्रताप सिंह,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W ) श्री अभिनव पाठक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(ENHM) श्री अपूर्व,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ अभिषेक,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) श्री आर एन सिंह, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री आनन्द कुमार सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
मंडल रेल प्रबंधक अपने विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान औड़िहार – छपरा रेल खण्ड पर परिचालन में संरक्षा, विकास कार्यों की प्रगति,यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई ,पेयजल की उपलब्धता, अस्थाई सतर्कता आदेशों का अनुपालन एवं संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के रूटीन प्रशिक्षण एवं पी एम ई प्रमाण पत्रों की भी जाँच की ।
अपने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त रेल खण्ड के रेल पथ,रेल बैलास्ट,ट्रैक स्क्रीनिंग,ओवर हेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट,काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



