CBSE Board Result: छपरा के AND पब्लिक स्कूल के छात्र दिव्यांशु 12वीं कॉमर्स में बना जिला टॉपर
10वीं कक्षा में भी छात्रों ने दिखाया दम

छपरा। सीबीएसई बोर्ड की वर्ष 2025 की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में छपरा के एएनडी पब्लिक स्कूल ने अपने इतिहास का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर जिले में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परचम लहराया है। इस शानदार परिणाम से विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा।
12वीं कॉमर्स संकाय में दिव्यांशु प्रवीर 98% के साथ जिले में टॉपर
कक्षा 12वीं में कॉमर्स संकाय के दिव्यांशु प्रवीर ने 98.0% अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। अन्य छात्रों में नारायण कुमार को 96.2%, अनिकेत कुमार को 92.2% और वैष्णवी को 91.0% अंक मिले।गणित संकाय से पीयूष कुमार ने 90.4% और आकाश गोस्वामी ने 88.8% अंक प्राप्त किए। जीव विज्ञान संकाय की अनुष्का शर्मा को 90.6% और रंजीता रंजन को 89.6% अंक मिले। विद्यालय के अनुसार यह वाणिज्य संकाय सहित अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम है।
10वीं कक्षा में भी छात्रों ने दिखाया दम
कक्षा 10वीं में आराध्या सोनी ने 97.2% अंकों के साथ विद्यालय टॉपर बनीं। पुष्कर राज ने 95.4% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अमन कुमार सिंह और अदिति कुमारी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया, दोनों को 95.4% अंक मिले।
• 90% से अधिक अंक पाने वाले छात्र: 24
• 80% से 89% अंक वाले छात्र: 36
• 70% से 79% अंक वाले छात्र: 47

शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि, “1994 में स्कूल की स्थापना के बाद यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग से यह संभव हुआ है।”
सचिव अनीता सिंह ने भी टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि, “छात्रों का यह शानदार प्रदर्शन स्कूल के उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण और सामूहिक प्रयास का परिणाम है।”
स्कूल परिसर में मनाया गया जश्न
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल में शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों की उपस्थिति में खुशी का माहौल बना रहा। छात्रों का स्नैक्स और मिठाइयों के साथ स्वागत किया गया और शिक्षकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 3, 2026छपराथाने में सजी शादी की महफिल: प्रेमी-प्रेमिका ने लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधि बने गवाह
- July 2, 2026बिहारअब बिहार में बिना NOC प्रैक्टिस करेंगे दूसरे राज्यों के डॉक्टर, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव
- July 2, 2026बिहारToll Tax on State Highway: अब बिहार में NH के तर्ज पर स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टॉल टैक्स
- July 1, 2026छपरासारण में गंगा कटाव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 40 मशीनों और 500 मजदूरों के साथ युद्धस्तर पर होगा काम



