पेट्स स्कूल में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन : भाइयों की कलाई पर सजीं राखियां, पेड़ों की सुरक्षा का लिया वचन
छपरा। सारण जिले के अमनौर प्रखंड के जलालपुर, अपहर स्थित पेटल्स ईटरनल टेक्नो स्कूल के प्रांगण में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुरुत बच्चों व शिक्षकों ने अपने आस-पास के पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधकर किया तथा निश्चय किया कि प्रकृति को हमारे किसी भी कार्य से हानि न होने पाए। स्कूल की छात्राओं ने छात्रों के माथे पर तिलक लगाने के बाद उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान थाल सजाओ, राखी बनाओ एवं बुलेटिन बोर्ड डेकोरेशन आदि प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। शिक्षकों ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रो० शिवानंद उपाध्याय, प्राचार्य राजकुमार श्रीवास्तव, शिक्षक पी एन प्रसाद, के डी पंडित, चितरंजन तिवारी, नीतीश कुमार, राहुल कुमार, मंतोष राय, दीपांकर भारद्वाज, जूही सिंह, गरीमा रानी, नीलम सिंह, प्रियंका देवी, दृष्टि सान्वी आदि ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



