छपरा के इस विद्यालय में घटिया खाना खाने से छात्र-छात्राओं ने किया इनकार, मुखिया ने मामला शांत कराया

छपरा। सारण जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों को सरकार के द्वारा मध्याह्न भोजन योजना के तहत पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएं जाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन विधालयो में स्थित बिल्कुल उलट है क्यों कि छात्रों को एनजीओ खुलेआम घटिया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके पूर्व विधालय में ही मध्याह्न भोजन रसोईया बनाती थी, अब एनजीओ यह कार्य कर रही है ।
लेकिन एनजीओ के भोजन के स्वाद और गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं मशरक के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया में मंगलवार को रद्दी खाना खाने से इंकार कर दिया। वही और भी सरकारी विद्यालयों में बच्चे भोजन करने से इंकार कर रहे हैं।
विधालय में बच्चों ने भोजन खाने से इंकार किया और आक्रोश जाहिर किया। मौके पर पहुंचे प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह ने बच्चों को समझा बुझाकर कर शांत कराया और शिकायत दर्ज कराने की बात बताई।
बच्चों ने बताया कि पहले ताजा और गर्म भोजन करते थें लेकिन अब ठंडा और रद्दी क्वालिटी का भोजन करने को मजबूर हैं। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि ठंडा और रद्दी भोजन करने से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य सहित शारीरिक विकास पर असर पड़ेगा। उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की।
विधालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि एनजीओ के द्वारा सुबह में ही खाना बनाकर विधालय खुलते ही रद्दी खाना पहुंचा दिया जा रहा है जिंससे बच्चों के खाने के समय पर रद्दी खाना ठंडा हो जा रहा है और बच्चे खानें से इंकार कर रहे हैं या खाना लेकर चखकर फेक दे रहें हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



