छपरा में जहरीली शराब कांड में 2 थानेदार समेत 5 पुलिस कर्मियों को SP ने किया निलंबित
छपरा। सारण जिले के मशरक में हुई जहरीली शराब कांड मामले में एसपी कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में लापरवाही और उदासीनता के आरोप में मशरक थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मियों निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
ब्राहिमपुर गांव मे हुई शराबकांड के मुख्य आरोपी मंटु सिंह, सा०-विशुनपुरा, थाना-मशरख, जिला-सारण सहित कुल 08 नामजद अभियुक्त न्यायिक हिरासत मे है। इस कांड के मुख्य अभियुक्त मंटू सिंह द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम के सख्त कियान्वयन के बावजूद क्षेत्रान्तर्गत शराब कारोबार मे सक्रिय थे। मद्यनिषेध अधिनियम के क्रियान्वयन, आसूचना संकलन, क्षेत्र निगरानी एवं अधीनस्थो पर नियंत्रण में विफलता तथा कार्य मे लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में पु०नि० धनंजय राय, थानाध्यक्ष, मशरख थाना को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सारण – सह-नेतृत्वकर्ता विशेष अनुसंधान दल (SIT) द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आलोक में क्षेत्र निगरानी, आसूचना संकलन एवं मद्यनिषेध अधिनियम के क्रियान्वयन मे विफलता एवं अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता / लापरवाही के आरोप में पु०अ०नि० निर्मला सुमन, थानाध्यक्ष, जनता बाजार थाना, महाल चौकीदार 01/04 चंद्रिका मांझी जनता बाजार थाना एवं पु०अ०नि० सुनिल प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष, मशरख थाना तथा महाल चौकीदार 03/04 उपेन्द्र राय, मशरख थाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये लाइन हाजिर किया गया है एवं विभागीय कार्रवाई के विरूद्ध 07 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
सारण जिला पुलिस के द्वारा जीरो टॉलरेन्स नीति का पालन करते हुए अवैध कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



