छपरा में में बंधक बनाकर स्वर्ण व्यवसायी के घर से लाखों के जेवर की लूट

दहशत फैलाने के उद्देश्य से बाप बेटे को चाकू घोंप किया जख्मी
छपरा । रविवार की रात माँझी थाना क्षेत्र के रणपट्टी गांव में घरवालों को बंधक बनाकर सशस्त्र अपराधकर्मियों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवर आदि लूट लिया तथा विरोध करने पर बाप एवम बेटे को चाकू घोंप कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। चाकू लगने से बुरी तरह जख्मी गृहस्वामी गौरीशंकर प्रसाद तथा उनके पुत्र संजीत प्रसाद का माँझी पीएचसी में इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी गौरीशंकर प्रसाद ने बताया कि बीती रात्रि करीब साढ़े बारह बजे छह सात की संख्या में अपराधकर्मी छत के रास्ते घर में प्रवेश कर गए तथा घर के सभी सदस्यों का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर उन सबको एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान अपराधकर्मियों ने भयभीत करने के उद्देश्य से पास में खड़ी एक डेढ़ साल की बच्ची के सिर पर कट्टा सटाकर जान से मार डालने की धमकी देकर उनके हाथ से चाभी का गुच्छा छीन लिया। उसके बाद बारी बारी से तीनों कमरों में रखे आलमीरा व बक्सा का ताला खोलकर उसमें रखे लाखों के जेवर आदि लेकर अपराधकर्मी आसानी से घर से बाहर निकल गए तथा शोर गुल सुनकर आसपास के घरवाले पहुंचते तबतक अपराधकर्मी चोरी के जेवर आदि लेकर चंपत हो गए।
लूट के शिकार परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सोमवार की सुबह रणपट्टी पहुंची माँझी थाना पुलिस ने घरवालों की निशानदेही पर लूट के मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व उप प्रमुख रामकृष्ण सिंह पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अजित सिंह संत सिंह विक्की कुमार सिंह तथा अनूप कुमार सिंह आदि ग्रामीणों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस गश्ती और तेज करने की मांग की है। इधर सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि बीच गांव में घटी लूट की घटना से सभी लोग हतप्रभ तथा सशंकित हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



