छपरा के विकास के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे: प्रिया

निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी ने जनसम्पर्क अभियान किया तेज
छपरा: छपरा नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशी जोर से तैयारियों में जुट गए हैं, नगर निगम से पूर्व मेयर व प्रत्याशी प्रिया देवी ने जनसम्पर्क अभियान को तेज कर दिया है, रविवार को उन्होंने शहर के विभिन्न भागों में दौरा करके वोटरों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपने चुनाव चिन्ह कबूतर छाप पर वोट देने की अपील की. प्रिया देवी ने कहा कि छपरा नगर निगम की जनता की ओर से उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है. शहर के युवा, महिलाएं व सभी वर्ग के लोगों से उन्हें समर्थन मिल रहा है.
उन्होंने कहा कि मेरा मकसद सिर्फ छपरा शहर को विकसित करना है और सभी वर्ग के साथ में लेकर चलना है, उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार मेयर बनी थी तो सबसे पहले उन्होंने शहर में डोर टू डोर कचरा उठाव सेवा शुरू की थी, इसके बाद शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ साथ 750 से अधिक गली व मुहल्लों में सड़क व नाली का निर्माण कराया. प्रिया देवी ने कहा कि टैक्स में बढ़ोत्तरी के साथ साथ ने सुविधाओं व योजनाओं को शहर में लाना है.
इस दौरान उन्होंने वोटरों को जागरूक करते हुए बताया कि उनका क्रम संख्या आठ है, उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की. इस मौके पर समाजसेवी मिंटू सिंह, मदन कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, महेश प्रसाद, गणेश प्रसाद, मनीष कुमार, अंशु, आदित्य राज समेत सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद रहे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



