छपरा में डॉक्टर बने ‘लोकतंत्र के ब्रांड एम्बेसडर’, वोट डालने वालों को देंगे 50% डिस्काउंट
जब तक उंगली पर स्याही, तब तक आधी फीस

छपरा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में 6 नवंबर और पूरे बिहार में 11 नवंबर को मतदान होना है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जहां चुनाव आयोग, जिला प्रशासन, स्कूल-कॉलेज और सामाजिक संस्थाएं अलग-अलग स्तर पर प्रयास कर रही हैं, वहीं छपरा के एक डॉक्टर ने लोकतंत्र के इस महापर्व को विशेष बनाने की अनोखी पहल की है।
शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम के संस्थापक एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति मतदान करने के बाद इलाज कराने पहुंचेगा और अपनी उंगली पर लगी वोटिंग की स्याही का निशान दिखाएगा, उसे परामर्श शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
डॉ. अनिल कुमार ने कहा “मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मैंने यह निर्णय लिया है। जो भी व्यक्ति अपनी उंगली पर मतदान की स्याही का निशान दिखाएगा, उसे इलाज में 50% की छूट मिलेगी। यह सुविधा सिर्फ छपरा या सारण जिले तक सीमित नहीं होगी, बल्कि बिहार के किसी भी जिले के मतदाताओं को मिलेगी।”
उन्होंने आगे बताया कि यह ऑफर तब तक लागू रहेगा, जब तक उंगली पर स्याही का निशान दिखाई देगा। चाहे वह एक दिन रहे या एक सप्ताह, छूट मान्य रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पहल किसी पार्टी या सरकारी प्रचार से जुड़ी नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक और मतदाता के तौर पर उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।
लोकसभा चुनाव में भी किया था ऐसा प्रयास:
गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी डॉ. अनिल कुमार ने मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए इसी तरह की पहल की थी। तब भी उन्होंने वोट डालने वाले मरीजों को परामर्श शुल्क में छूट दी थी।
डॉ. अनिल कुमार अपने सामाजिक कार्यों और नवाचार भरे प्रयासों के लिए जाने जाते हैं। इस बार की उनकी पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि “लोकतंत्र की मजबूती में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 30, 2026सारण में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं, निगरानी के लिए बनेगी पेट्रोलिंग टीम
छपराMay 30, 2026एक वोट ने बदल दिया खेल! कांटे की टक्कर में जीते विकास सिंह, पप्पू और दिनेश
छपराMay 30, 2026सारण-सीवान को जोड़ने वाले ताजपुर पुल का NIT पटना की टीम करेगी जांच
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा







