सारण में बालू खनन के दौरान गोलीबारी, दो ड्राइवर को लगी गोली

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई दियारा इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खनन लाइसेंस प्राप्तकर्ता के द्वारा उजला बालू काटने के दौरान चार अज्ञात अपराधियों ने मौके पर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में जेसीबी ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर को गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों की पहचान इनई गांव निवासी तेजु राय के पुत्र विकास कुमार और वीरेन्द्र राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।
अपराधियों के घटना स्थल से फरार होने के बाद रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 4, 2026Railway Updateरेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनें 16 अतिरिक्त फेरों तक चलेंगी
- July 3, 2026छपराथाने में सजी शादी की महफिल: प्रेमी-प्रेमिका ने लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधि बने गवाह
- July 2, 2026बिहारअब बिहार में बिना NOC प्रैक्टिस करेंगे दूसरे राज्यों के डॉक्टर, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव
- July 2, 2026बिहारToll Tax on State Highway: अब बिहार में NH के तर्ज पर स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टॉल टैक्स



