कायस्थ समाज के महा पुरुषों ने सदैव राष्ट्र को किया मजबूत – राजीव रंजन प्रसाद

पटन। ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि अगले कुछ समय में कायस्थ नेताओं के 1000 से अधिक लोगो को तैयार करना है, इसके किए हमे आगे आकर कार्यक्रम के रूपरेखा तय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जीकेसी एक लोकतांत्रिक संघठन है इसमें प्रत्येक व्यक्ति को अभिव्यक्ति की आजादी है।
आगामी 2023-24 तक सत्ता द्वारा की जा रही कायस्थ समाज के प्रति उपेक्षा की कुंभकर्णी नींद तोड़ दिया जायेगा। इस संकल्प को पूरा करने का कार्य जीकेसी का कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि कायस्थों का अपना इतिहास रहा है विभिन्न काल खंडों में महापुरुषों ने अपने द्वारा किए गए कार्यों से समाज को गौरवान्वित किया है। और राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य किया, कायस्थ समाज सदैव से राष्ट्रवादी रहा है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज के महापुरुष जय प्रकाश सहित अन्य महा पुरुषों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने देनी होगी।
पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के बाद अगर किसी जाति का सबसे राजनेतिक और आर्थिक पतन हुआ है तो वह कायस्थ है। हमने देश को कभी बांटा नही तो क्या यह हमारी गलती है, आज हमे कायस्थ समाज के लिए आगे आना होगा। क्यों की जाति के इस जहर को जाति के जहर से ही काटा जा सकता है। कायस्थ समाज के लोगो को आगे आना होगा।
कार्यक्रम में ग्लोबल महामंत्री अनुराग सक्सेना ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रबंध
न्यासी रागिनी रंजन, ग्लोबल उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, शुभ्रांशु श्रीवास्तव, दीप श्रेष्ठ, डा. नम्रता आनंद, नवीन कुमार, संतोष श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव,काजल श्रीवास्तव, नंदा कुमारी, नवीन, कविता, पवन सक्सेना, विवेक भटनागर, राजेश श्रीवास्तव, मितेश कर्ण, सुनील श्रीवास्तव, हीरालाल कर्ण, आदित्य नाग, नवीन श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, सपना वर्मा, रचना सक्सेना, सोमिका श्रीवास्तव, पवन सक्सेना, बलराम श्रीवास्तव, नंदा कुमारी शिवानी गौड़, राजन सक्सेना, अनिल दास,दिवाकर वर्मा, अशोक दास, कविता वर्मा, आगम श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, राजीव सक्सेना,प्रदीप कुमार ,डॉक्टर एसएन अस्थाना, राकेश अमबष्ट, दीपांशु श्रीवास्तव कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम में देश एवं कुबैत, नेपाल, यूएई से आए हुए लोगो को सम्मानित मंच द्वारा सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे पवन सक्सेना के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया जिसमे काजल सक्सेना और शिवानी गौड़ द्वारा सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम में सौमिका श्रीवास्तव का कथक, राकेश माथुर का सूफी सांग, नव्या और विबंसा का सेमी क्लासिक डांस, राकेश श्रीवास्तव का गजल, दिवाकर वर्मा के गीत, प्रदीप कुमार का काव्य पाठ, नेहा मनीषा का युगल गीत प्रस्तुत किया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







