सारण में गड्ढे में उपलाता मिला नवविवाहिता का शव, हत्या की आशंका

छपरा । सारण जिले के माँझी थाना क्षेत्र के सलेमपुर के समीप स्थित गड्ढे में शुक्रवार को एक महिला का उपलाता हुआ शव मिलने के बाद उसे देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना पाकर पहुंची माँझी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। मृतक की पहचान सलेमपुर गांव निवासी पंकज महतो की पत्नी काजल देवी के रूप में की गई हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शैलेश्वर मिश्रा ने बताया कि मृतक सलेमपुर गांव निवासी मनोज महतो की पुत्रवधू तथा रिविलगंज थाना क्षेत्र के औली गांव निवासी राजू महतो की पुत्री बताई जाती है।
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चार दिनों पूर्व उक्त महिला के घर से अचानक लापता होने की ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दी थी। जबकि मायके वालों ने माँझी थाने में अलग से आवेदन देकर ससुराल वालों पर उसकी हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस ने मायके वालों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। शव बरामद होने के बाद से ससुराल वाले घर से फरार बताये जाते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



