छपरा शहर में बनेगा शवदाह गृह, प्रमुख डॉ. राहुल राज ने DDC से की मांग
छपरा-बलिया रेलखंड पर ब्रहम्पुर ढाला पर जाम से मिलेगी मुक्ति

छपरा। छपरा में आधारभूत सुविधाओं और यातायात संकट को लेकर रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राहुल राज ने शनिवार को सारण के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) से विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर की दो प्रमुख समस्याओं शवदाह गृह निर्माण और ब्रह्मपुर रेलवे ढाला पर लगने वाले भीषण जाम को प्राथमिकता के साथ उठाया और त्वरित समाधान की मांग की।
शवदाह गृह निर्माण की मांग
डॉ. राहुल राज ने दिल्लीयारहीमपुर पंचायत क्षेत्र में सर्किट हाउस के समीप नीचे वाले मार्ग पर शवदाह गृह निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर के बढ़ते विस्तार और जनसंख्या को देखते हुए व्यवस्थित और सम्मानजनक अंतिम संस्कार स्थल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। वर्तमान व्यवस्था अपर्याप्त है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आग्रह किया कि इस दिशा में शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति और बजटीय प्रावधान सुनिश्चित किया जाए।
ब्रह्मपुर ढाला जाम का स्थायी समाधान
बैठक में छपरा शहर के ब्रह्मपुर रेलवे ढाला पर प्रतिदिन लगने वाले जाम का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। डॉ. राहुल राज ने कहा कि ट्रेन के लंबे समय तक खड़े रहने से घंटों तक यातायात ठप हो जाता है, जिससे आमजन, छात्र-छात्राएं, मरीज और व्यापारी सभी प्रभावित होते हैं।
उन्होंने सुझाव दिया कि रेलवे ढाला के पूर्वी हिस्से में स्थित सिग्नल को कम से कम 100 मीटर आगे स्थानांतरित किया जाए, ताकि ट्रेन रुकने की स्थिति में ढाला पूरी तरह अवरुद्ध न हो और यातायात का प्रवाह बना रहे। उनके अनुसार, यह छोटा लेकिन प्रभावी कदम जाम की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है।
अन्य विकासात्मक मुद्दे भी उठाए
इसके अलावा उन्होंने रिविलगंज प्रखंड कार्यालय के लिए नए भवन निर्माण, मनरेगा कार्यों में सुधार तथा प्रशासनिक पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर विकास कार्यों की गति बनाए रखने के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों की सक्रियता जरूरी है।
डीडीसी का आश्वासन
डीडीसी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। स्थानीय स्तर पर शवदाह गृह निर्माण और ब्रह्मपुर ढाला जाम जैसी समस्याओं को लेकर उठाई गई यह पहल आमजन के लिए राहत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



